{"_id":"44f3c728-6719-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"govment-may-set-up-rupees-5500-cr-innovation-fund-for-smes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएसएमई के लिए 5,500 करोड़ का फंड","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमएसएमई के लिए 5,500 करोड़ का फंड
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे और मझोले उपक्रमों के लिए 5,500 करोड़ रुपये का नवोन्मेषी (इनोवेशन) फंड अप्रैल तक तैयार हो जाएगा। इस फंड के जरिए छोटे और मझोले उपक्रमों की जरूरत के मुताबिक रिसर्च और अनुसंधान किए जाएंगे। शुक्रवार को सीआईआई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के सचिव विवेक रे ने यह जानकारी संवाददाताओं को दी।
विज्ञापन
रे के अनुसार इंडिया इनक्लूसिव इनोवेशन फंड के नाम से यह फंड बनेगा। जिसके संबंध में कैबिनेट नोट संबंधित विभागों की राय के लिए भेज दिया गया है। रे ने बताया कि अप्रैल तक फंड के मूर्त रुप लेने की उम्मीद है। 5,500 रुपये के बनने वाले फंड में 20 फीसदी निवेश भारत सरकार करेगी।
विज्ञापन