फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government will not allowed fdi in multi brand retail

मल्टीब्रांड रिटेल में FDI को नो इंट्री

Wed, 28 May 2014 12:59 PM IST
Updated Wed, 28 May 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
government will not allowed fdi in multi brand retail

मोदी सरकार ने मल्टीब्रांड रिटेल में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) पर अपना रुख साफ कर दिया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनी निर्मला सीतारमण ने विदेशी कंपनियों को देश में मेगा स्टोर खोलने की छूट नहीं देने का संकेत दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई को लेकर भाजपा का रुख बिलकुल स्पष्ट है।
विज्ञापन


फिलहाल इस क्षेत्र में एफडीआई का रास्ता खोलना बेहतर नहीं है। हमारे छोटे व मझोले व्यापारी और किसान इतने सशक्त नहीं हैं, कि मल्टीब्रांड रिटेल में एफडीआई की छूट दी जाए। इससे उनके हितों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया है कि मल्टीब्रांड रिटेल के अलावा जिन क्षेत्रों में रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विदेशी पूंजी की आवश्यकता है, वहां एफडीआई की छूट दी जाएगी।

'रोजगार का केंद्र होगा टेक्सटाइल'

government will not allowed fdi in multi brand retail

बरेली से भाजपा सांसद संतोष कुमार गंगवार ने कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के तौर पर कार्यभार ग्रहण करते हुए कहा कि टेक्सटाइल और दस्तकारी से जुड़े क्षेत्र में रोजगार पैदा करने की भरपूर संभावना है।

लेकिन इसके लिए कुछ बुनियादी सुधार जरूरी हैं। वह जल्द ही इस क्षेत्र के कायाकल्प को रोडमैप पेश करेंगे। खासकर यूपी के मांजा, कालीन और दस्तकारी से जुड़े परंपरागत उद्योग को उबारने के लिए उन्होंने चीन से मुकाबले की क्षमता पैदा करने पर जोर दिया है।

'सड़ने नहीं देंगे अनाज'

government will not allowed fdi in multi brand retail

खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने महंगाई रोकने और भंडारण व्यवस्था सुधारने पर खासतौर पर जोर देने का दावा किया है।

पासवान का कहना है कि गोदामों के अंदर या बाहर अनाज को सड़ने से बचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। इसके अलावा उपभोक्ता फोरम को प्रभावी बनाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed