फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government will achieve investment

विनिवेश लक्ष्य हासिल करेगी सरकार

Thu, 08 Nov 2012 09:25 PM IST
गुड़गांव/एजेंसी
गुड़गांव/एजेंसी Updated Thu, 08 Nov 2012 09:25 PM IST
विज्ञापन
government will achieve investment

चालू वित्तवर्ष में अभी तक किसी भी सरकारी कंपनी के हिस्सेदारी नहीं बेचने के बावजूद सरकार को भरोसा है कि वह 30 हजार करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल कर लेगी। वर्ल्ड इकोनामिक फोरम के दौरान आर्थिक मामले विभाग के सचिव अरविंद मायाराम ने कहा कि हमें भरोसा है कि चालू वित्तवर्ष की समाप्ति तक 30 हजार करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पीएसयू के इश्यू जल्द ही आ जाएंगे।

विज्ञापन


आर्थिक मामले विभाग के सचिव का यह बयान सरकार द्वारा नाल्को में 12.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के फैसले के टाले जाने की घोषणा के एक दिन बाद आया है। सरकार ने नाल्को के दूसरी तिमाही के नतीजों को उम्मीद के अनुरूप नहीं बताते हुए उसका ऑफर पर निर्णय टाल दिया।
विज्ञापन


आरआईएनएल के ऑफर को स्थगित किए जाने के बाद चालू वित्तवर्ष में पब्लिक ऑफर लाने वाली नॉल्को पहली सरकारी कंपनी होगी। स्टील मंत्रालय ने मर्चेंट बैंकरों द्वारा तय आरआईएनएल के बुक वैल्यू को कम बताते हुए उसका ऑफर स्थगित कर दिया। मायाराम ने कहा कि हिस्सेदारी बेचने से पहले कई तरह कदम उठाने की जरूरत होती है और सरकार वह सभी कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को वित्तमंत्री ने कहा था कि दिसंबर के अंत तक हिंदुस्तान कॉपर, एनएमडीसी और ऑयल इंडिया में हिस्सेदारी बेचने की योजना है। इनसे सरकार को करीब 12 हजार करोड़ रुपये प्राप्त होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed