फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government to roll out cash transfer scheme on lpg

अब आपके खाते में जाएगा एलपीजी सिलेंडर का पैसा

Sat, 06 Apr 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 06 Apr 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
government to roll out cash transfer scheme on lpg

शुरुआती हिचकिचाहट के बाद आखिरकार केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) के सिलेंडर की सब्सिडी को सीधे उपभोक्ताओं के खाते में डालने का निर्णय लिया है। नकद हस्तांतरण वाले 20 जिलों में यह योजना 15 मई से लागू हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली एक समिति ने इसका निर्णय लिया। समिति ने कहा कि घरेलू सिलेंडरों से सब्सिडी हटाई जाएगी और अब यह नकद हस्तांतरण योजना के तहत सीधा जरूरतमंदों को दी जाएगी।
विज्ञापन


एलपीजी उपभोक्ता सरकार से हर साल करीब 4000 रुपये अपने खाते में प्राप्त करेंगे और इसके बाद वे 14.2 किलो वाला सिलेंडर मार्केट रेट पर 901.50 रुपये में खरीद सकेंगे। वर्तमान में उपभोक्ताओं को सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर 410.50 रुपये पर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सिलेंडरों पर सरकार 435 रुपये सब्सिडी वहन करती है। अगले महीने से चयनित जिलों में उपभोक्ताओं को यह सब्सिडी सीधे अपने बैंक खातों में मिलेगी। एक बार सब्सिडी हासिल होने के बाद उन्हें एलपीजी सिलेंडर मार्केट रेट पर खरीदना होगा।


पीएमओ के एक बयान में कहा गया है कि देश में कुल घरेलू सिलेंडरों के उपभोक्ताओं की संख्या 14 करोड़ के करीब है। अब इस इस योजना के तहत सीधे सब्सिडी दी जाएगी। इसके बाद अब डीलरों से सिलेंडर एक ही दाम पर मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed