{"_id":"3e43587a-3d7b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-should-income-tax-exemption-limit-to-rupees-3-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आयकर छूट की सीमा 3 लाख रुपये करे सरकार' ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'आयकर छूट की सीमा 3 लाख रुपये करे सरकार'
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Dec 2012 12:27 AM IST
विज्ञापन
उद्योग संगठन एसोचैम ने कहा है कि निवेश को प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार को उत्पाद शुल्क और सेवा शुल्क घटाकर 8 फीसदी करने के साथ-साथ व्यक्तिगत आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये सालाना कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
एसोचैम ने 2013-14 के बजट पूर्व अनुमान में कहा है कि मांग फिर से बहाल करने और निवेश को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री को होम लोन पर ब्याज दर में आयकर कटौती की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर देनी चाहिए। एसोचैम के प्रेसिडेंट राजकुमार एन धूत ने कहा कि हमने सब्सिडी के मामले में भी सरकार को डीजल, गैस और केरोसिन पर धीरे धीरे सब्सिडी कम करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन