{"_id":"440d499a-3a3e-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-raised-932-crore-by-divestment","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने विनिवेश से जुटाए 932 करोड़","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सरकार ने विनिवेश से जुटाए 932 करोड़
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 29 Nov 2012 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सार्वजनिक कंपनियों में विनिवेश के जरिए चालू वित्तवर्ष के दौरान अब तक 932 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके साथ ही सरकार चालू वित्तवर्ष के 30,000 करोड़ रुपये के विनिवेश लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने संसद को लिखित जवाब में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने बताया कि चालू वित्तवर्ष के दौरान सरकार ने एनबीसीसी में 10 फीसदी और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में 5.58 फीसदी हिस्सेदारी बेची। इससे सरकारी खजाने को क्रमश: 124.97 करोड़ और 807.02 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुई। यह रकम कुल मिलाकर 931.99 करोड़ रुपये रही। उन्होंने बताया कि सरकार विनिवेश के 30 हजार करोड़ रुपये के 2012-13 के बजटीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
एक अन्य सवाल के जवाब में चिदंबरम ने बताया कि चालू वित्तवर्ष के लिए राजकोषीय घाटे के लक्ष्य का आकलन छमाही समीक्षा के बाद किया जाएगा। यह सरकार के खर्चों और संसाधनों की स्थिति पर निर्भर करेगा। चालू वित्तवर्ष में वित्तीय घाटे के जीडीपी का 5.1 फीसदी या 5.13 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। चालू वित्तवर्ष की पहली छमाही में वित्तीय घाटा निर्धारित लक्ष्य के 65.6 फीसदी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन