फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government plans to raise import duty on sugar

चीनी पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी में सरकार

Thu, 18 Oct 2012 06:57 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Oct 2012 06:57 PM IST
विज्ञापन
government plans to raise import duty on sugar
केंद्रीय खाद्य मंत्री केवी थॉमस ने कहा है कि सरकार देश में विदेशों से चीनी की आवक नियंत्रित करने के लिए चीनी पर आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। थामस के मुताबिक, चीनी पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 20 फीसदी किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार की योजना रॉ शुगर (गैर रिफाइन चीनी) पर आयात शुल्क हटाने की भी है। फिलहाल, चीनी और रॉ शुगर प्रत्येक पर आयात शुल्क 10 फीसदी है।
विज्ञापन


थॉमस ने बताया कि सरकार के सामने दो अलग-अलग प्रस्ताव आए हैं। पहला, सफेद चीनी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी करने का है। जबकि दूसरा, रॉ शुगर पर आयात शुल्क घटाकर शून्य फीसदी किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है। हम इन दोनों प्रस्तावों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जल्द ही निर्णय किया जाएगा। मंत्रियों से विचार विमर्श करने के बाद अगले 10-15 दिन में एक कैबिनेट नोट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


थॉमस ने बताया कि रॉ शुगर पर आयात शुल्क हटाना आवश्यक है। इससे आयातित कच्ची चीनी को घरेलू बाजार में रिफाइन किया जा सकेगा, जिससे देश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। रॉ शुगर पर आयात शुल्क हटाने के मुद्दे पर इंडियन चीनी मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) के महानिदेशक अविनाश वर्मा ने अमर उजाला को बताया कि अभी देश में पर्याप्त चीनी है। ऐसे में रॉ शुगर पर आयात शुल्क हटाना इंडस्ट्री के लिए घातक हो सकता है। इसका कीमतों पर असर पड़ेगा और किसानों व इंडस्ट्री को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी निर्यात के मुद्दे पर थॉमस ने बताया कि चालू विपणन वर्ष 2012-13 में मुक्त चीनी निर्यात नीति इस माह से प्रभावी हो गई है और यह आगे भी जारी रहेगी। मालूम हो कि मई में ओपन जनरल लाइसेंस (ओजीएल) के अंतर्गत चीनी निर्यात केवल सितंबर तक किया जा सकता है। इस साल देश में चीनी उत्पादन 2.6 करोड़ टन होने का अनुमान है। यह 2.2 करोड़ टन की सालाना मांग से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed