{"_id":"c4e8b86f0296aeedd36f2aa045825d9b","slug":"government-plans-mmdr-ordinance-roadmap-with-states-hindi-news-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमडीआर अध्यादेश पर राज्यों के साथ मिलकर रोडमैप","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
एमएमडीआर अध्यादेश पर राज्यों के साथ मिलकर रोडमैप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jan 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खान मंत्रालय ने माइंस एंड मिनरल्स डेवलपमेंट रेगुलेशन (एमएमडीआर) अध्यादेश को लागू करने के लिए सरकार ने रोडमैप बनाने की कवायद शुरू कर दी।
विज्ञापन
खान मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दिशा में सोमवार को राज्यों के खान मंत्रियों व सचिवों की बैठक बुलाई थी। बैठक में 11 राज्यों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर खान सचिव अनूप पुजारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
तोमर ने बैठक में हिस्सा लेने वाले राज्यों से लौह अयस्क के गिरते उत्पादन के पुनरुत्थान के लिए प्रयास करने को कहा। उन्होंने राज्यों से कहा कि वे खनन अध्यादेश पर अमल के लिए समग्र विचार रखे ताकि मेक इन इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विस्तृत अन्वेषण खनन का पहला कदम है। व्यावहारिक लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करने लायक योजना बनाने के लिए पहले अपने संसाधनों का आकलन जरूरी है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में 199 मामले नीलामी के लिए तैयार है। तोमर ने कहा कि यह अध्यादेश खनन क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के मामले में क्रांतिकारी साबित होगा।