फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government mulling steps to check huge gold imports

सोने के सिक्कों की बिक्री पर लग सकती है पाबंदी

Tue, 04 Jun 2013 01:13 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 01:13 AM IST
विज्ञापन
government mulling steps to check huge gold imports

सोने के बढ़ते आयात पर अंकुश लगाने के लिए वित्त मंत्रालय सोने की बिक्री पर सख्ती करने के मूड में है।

विज्ञापन


सोने की बिक्री को काबू में रखने के लिए सरकार जल्द ही कई बड़े कदम उठाने पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि बैंकों द्वारा सोने के सिक्कों की बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी भी लगाई जा सकती है।

सोमवार को वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक के बाद वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि देश सोने के भारी आयात का बोझ नहीं उठा सकता है।

इसलिए जल्द ही सोने के आयात की नीति की समीक्षा की जा सकती है। बैंकों पर सोने की बिक्री से जुड़े प्रतिबंध लगाने पर भी विचार किया जा सकता है।

मई में सोने का आयात करीब 162 टन तक पहुंच गया है। गत 13 मई को रिजर्व बैंक ने बैंक और ज्वैलर्स पर सोने के खरीद-फरोख्त से जुड़ी कई पाबंदियां लगाई थीं।

कच्चे तेल के बाद सोने के आयात पर ही सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा खर्च होती है, जिसके चलते चालू खाता घाटा बढ़ने से सरकार चिंतित है। बैठक में चिट फंड कंपनियों के लिए नियमन पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


सोने का आयात घटाने के लिए वित्त मंत्रालय वाणिज्य मंत्रालय के साथ मिलकर कुछ कड़े कदम उठाने की तैयारी में जुटा है।

वित्त मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बैंकों पर सोने के सिक्के बेचने की रोक लगाई जा सकती है या बैंकों में सोने के सिक्कों की बिक्री की सीमा तय की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed