फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government launched three services to PF account holders

पीएफ खाताधारकों के लिए सरकार ने शुरू की तीन सेवाएं

Fri, 02 Oct 2015 03:48 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
government launched three services to PF account holders

सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के सदस्यों के लिए मोबाइल आधारित तीन सेवाएं लांच की हैं। केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय ने मंगलवार को भविष्य निधि में योगदान करने वालों के लिए मोबाइल एप, एसएमएस आधारित यूनिवर्सल अकाउंट एक्टिवेशन और मिस्ड कॉल सेवाओं को औपचारिक तौर पर शुरू कर दिया।

विज्ञापन


इन सेवाओं के जरिये सदस्य अब मोबाइल फोन के जरिये अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर खातों को सक्रिय कर सकेंगे। पीएम में योगदान करने वाले कर्मचारी इसके जरिये पीएफ खाते में जमा रकम का जायला लेने के अलावा कई अन्य जानकारियां भी हासिल कर सकेंगे। इसी तरह ईपीएफ पेंशनर को मोबाइल एप के जरिये पेंशन बंटवारे की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन

अब मोबाइल एप से लीजिये पीएफ खाते के जानकारी

government launched three services to PF account holders

श्रम और रोजगार मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इस एप को ईपीएफओ की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। ईपीएफओ पहले ही एक एसएमएस सुविधा चला रहा है, जिससे कर्मचारी पीएफ में अपने योगदान और जमा रकम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अब सिर्फ मिस्ड कॉल देने पर भी आपको यह जानकारी मिल सकती है। यह सुविधा सिर्फ उन लोगों को मिलेगी, जिनका यूएएन एक्टिव है।

केंद्रीय श्रम और रोजगार राज्य मंत्री दत्तात्रेय ने बताया कि तीनों नई सेवाओं से पीएफ में योगदान करने वाले 3.54 करोड़ सदस्यों को फायदा होगा।

नई सेवाओं 49.22 लाख पेंशनर्स और 6.1 लाख कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। इस समय लगभग 1.80 यूएएन एक्टिव हैं। 58.72 लाख यूएएन आधार से जुड़े हैं और 1.82 करोड़ यूएएन बैंक खातों से।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed