{"_id":"7ff21552-3332-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"government-improve-to-coal-sampling","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल सैंपलिंग में सुधार पर काम कर रही सरकार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कोल सैंपलिंग में सुधार पर काम कर रही सरकार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 20 Nov 2012 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बनाने वाली सरकारी कंपनी एनटीपीसी को कोल इंडिया द्वारा घटिया क्वालिटी का कोयला सप्लाई किए जाने के आरोपों के बाद सरकार ने कहा है कि वह कोयले की सैंपलिंग की प्रक्रिया में सुधार पर काम कर रही है।
विज्ञापन
एनटीपीसी के एक कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कोयले की सैंपलिंग व क्वालिटी परीक्षण की प्रक्रिया पर पनर्विचार किए जाने की जरूरत है। इस बारे में हम कोयला मंत्रालय के साथ बातचीत कर रहे हैं। मुझे विश्वास है कि आपसी बातचीत के जरिये हम कोल सैंपलिंग का कोई वाजिब और तर्कसंगत तरीका तय कर लेंगे। इसके अलावा हम खनन परियोजनाओं की मंजूरी और कोयले के मूल्य निर्धारण को लेकर भी कोयला और पर्यावरण मंत्रालय के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। कोल ब्लाकों की नीलामी के बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सिंधिया ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि हम 60,000 मेगावाट बिजली उत्पादन के लिए कोयले की निर्बाध आपूर्ति को पुख्ता ढंग से सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन
सिंधिया ने शुरू की उड़ान योजना
ऊर्जा मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जम्मू और कश्मीर के युवाओं के लिए उड़ान योजना की शुरूआत की। इसके तहत युवक रोजगार के क्षेत्र में प्रशिक्षित किए जाएंगे। सिंधिया ने उड़ान योजना को लागू करने पर पीएसयू में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए एनटीपीसी को बधाई भी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस योजना से राज्य के युवक देश के विकास में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर एनटीपीसी के चेयरमैन अरूप राय चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन