फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government hopes revenue collactions will cross the target

सरकार को लक्ष्य से अधिक कर वसूली की उम्मीद

Mon, 21 Jul 2014 04:17 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 21 Jul 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
government hopes revenue collactions will cross the target

केंद्र सरकार को वित्त वर्ष 2014-15 में कर वसूली बजट लक्ष्य 13.64 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का भरोसा है।

विज्ञापन


केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्तों, प्रधान महानिदेशक, मुख्य आयुक्तों और महानिदेशकों के 30वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए भरोसा जताया कि चालू वित्त वर्ष के लिए बजट में राजस्व प्राप्ति का जो लक्ष्य रखा गया है, उसे न केवल हासिल किया जाएगा, बल्कि कर वसूली उससे अधिक होने की उम्मीद है।


गौरतलब है कि 2013-14 में कर वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं हो सका था। वित्त मंत्री ने कहा कि आयकर विभाग की विश्वसनीयता सबसे जरूरी है। विभाग के अधिकारियों से उच्च मानदंडों की उम्मीद है। चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से 13.64 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


समाप्त वित्त वर्ष में 12.35 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें से 77 हजार करोड़ रुपये कम 11.58 करोड़ रुपये की वसूली ही हो पाई थी। अर्थव्यवस्था में सुस्ती को देखते हुए चालू वित्त वर्ष के अप्रत्यक्ष कर वसूली के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर संशय है, किंतु आयकर वसूली के लक्ष्य से अधिक निकलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed