फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government hikes sugarcane frp by 23 point 5 percent

गन्ने के एफआरपी में 40 रुपये की बढ़ोतरी

Fri, 01 Feb 2013 12:12 AM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Feb 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
government hikes sugarcane frp by 23 point 5 percent

किसानों को उपज की बेहतर कीमत दिलाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने आगामी पेराई सीजन (13 अक्तूबर- 14 सिंतबर) के लिए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में लगभग 23 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बृहस्पतिवार को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


इसके तहत अगले पेराई सीजन में 9.5 फीसदी रिकवरी वाले गन्ने का न्यूनतम आधार मूल्य 210 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जबकि इससे अधिक रिकवरी वाले गन्ने का मूल्य 0.1 फीसदी रिकवरी पर 2.21 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन


सीसीईए की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने बताया कि सरकार ने उपज लागत में हुई बढ़ोतरी के आधार पर गन्ने के एफआरपी में 40 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है। अगले पेराई सीजन में कम से कम 9.5 फीसदी रिकवरी (रस की मात्रा) वाले गन्ने का न्यूनतम आधार मूल्य 210 रुपये क्विंटल और इससे अधिक रिकवरी वाले गन्ने का मूल्य प्रति 0.10 फीसदी रिकवरी पर 2.21 रुपये की दर से बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि चालू पेराई सीजन में गन्ने का एफआरपी 170 रुपये क्विंटल निर्धारित है। पिछले वर्ष सरकार ने एफआरपी में 17.24 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ने के एफआरपी में बढ़ोतरी का लाभ उन राज्यों के हजारों किसानों को मिल सकेगा, जिन राज्यों की सरकारें गन्ने का मूल्य (राज्य परामर्श मूल्य) निर्धारित नहीं करतीं। सहकारिता के जरिए राज्यों में होने वाली गन्ने की खरीद में चीनी मिलें एफआरपी की दर से किसानों को भुगतान करती हैं।


हालांकि अब किसानों की जागरूकता और मजबूत संगठन के चलते महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे सहकारिता के जरिए गन्ने की खरीद करने वाले राज्यों में भी गन्ने का दाम एफआरपी के बजाए अन्य राज्यों के एसएपी के आधार पर ही तय किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed