फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government has given to 11000 crore subsidy

तेल कंपनियों को मिली 11000 करोड़ की सब्सिडी

Mon, 11 Aug 2014 07:27 PM IST
Updated Mon, 11 Aug 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
government has given to 11000 crore subsidy

सरकार तेल विपणन कंपनियों इंडियन आयल कार्पोरेशन (आईओसी) भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देगी। सूत्रों के मुताबिक सरकार ने इन कंपनियों के लिए अप्रैल-जून तिमाही में 11,000 करोड़ रुपये सब्सिडी मंजूर की है। इसके तहत आईओसी को 6,076 करोड़ रुपये, बीपीसीएल को 2,407 करोड़ रुपये और एचपीसीएल को 2,517 करोड़ रुपये सब्सिडी प्राप्त होगी।

विज्ञापन

कितना हो रहा है घाटा?

government has given to 11000 crore subsidy

पहली तिमाही में इन तीनों कंपनियों को कुल 28,690 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। उनके अनुसार तेल एवं गैस खोज और उत्खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) आयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) और गेल इंडिया से 1,5546.65 करोड़ रुपये या अंडर रिकवरी का 54 प्रतिशत देने के लिए कहा है। हालांकि तेल विपणन कंपनियों के घाटे की भरपाई करने के उद्देश्य से यह राशि और सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी को मिलाने के बाद भी इनकी क्षतिपूर्ति में 2,145 करोड़ रुपये कम रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed