फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government has given gift to bank empolyee

बैंक कर्मचारियों के परिजनों को सरकार ने दिया तोहफा

Tue, 19 Aug 2014 08:37 AM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
government has given gift to bank empolyee

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने बैंक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब बैंक कर्मचारी के परिजन मृतक आश्रित योजना का लाभ दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह उठा सकेंगे। यानी बैंक कर्मचारी की 55 साल की उम्र तक मौत हो जाने पर उसके आश्रित बैंक में नौकरी पा सकेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बारे में वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

यूपीए सरकार ने कड़े किए थे नियम

government has given gift to bank empolyee

वर्ष 2004 में यूपीए सरकार ने योजना को काफी सख्त कर दिया था। इसके तहत केवल 35 साल की उम्र तक मौत होने और पांच साल से कम सेवा अवधि होने पर ही आश्रितों को नौकरी का लाभ मिलता था। वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय सेवा मामलों के विभाग ने इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) को नई स्कीम लागू करने का प्रस्ताव पिछले हफ्ते भेज दिया था।

इसके बाद आईबीए ने भी बैंकों को योजना लागू करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। स्कीम 5 अगस्त 2014 से लागू होंगी। इसके तहत क्लर्क स्तर पर नियुक्तियां हो सकेंगी। नई योजना के लागू होने के बाद मृतक के परिजनों को दी जाने वाली एक मुश्त राशि देने के प्रावधान को खत्म कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिलेगा लाभ

government has given gift to bank empolyee

बैंक के ऐसे नियमित कर्मचारी जिसकी मृत्यु 55 साल पूरी होने से पहले हुई है, उसके आश्रित जैसे पति या पत्नी, पुत्र या पुत्री, अविवाहित कर्मचारी होने पर भाई या बहन नौकरी के पात्र होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए आश्रितों को बैंक कर्मचारी की मृत्यु के 5 साल के भीतर आवेदन करना होगा। मृतक के अलावा यदि कोई बैंक कर्मचारी स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर 55 साल से पहले सेवानिवृत हुआ है, तो उसके परिजन भी योजना के पात्र होंगे। नियुक्ति का अधिकार बैंक के सीएमडी, निदेशक मंडल के पास होगा।

विज्ञापन

12 हजार कर्मचारियों की हुई है मौत

government has given gift to bank empolyee

नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक्स वर्क्स को आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 10 साल में 12 हजार से ज्यादा बैंक कर्मचारियों की असामयिक मौत हुई है। संगठन के जनरल सेक्रेटरी अश्विनी राणा ने कहा है कि इस संबंध में हमने वित्त मंत्री अरुण जेटली से स्कीम को लागू करने की मांग की थी। सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed