फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government further cuts import tariff value of gold

सरकार ने सोने के टैरिफ वैल्यू में की कटौती

Wed, 22 May 2013 06:12 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 22 May 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
government further cuts import tariff value of gold

वैश्विक बाजार में भाव गिरने से सरकार ने सोने के आयात टैरिफ वैल्यू में कटौती की है।

विज्ञापन


सरकार ने सोने का आयात टैरिफ वैल्यू घटाकर 440 डॉलर प्रति दस ग्राम कर दिया है, जबकि चांदी के टैरिफ वैल्यू को 761 डॉलर प्रति किलो पर स्थिर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोना में फिर गिरावट दर्ज की गई। सराफा बाजार में सोना प्रति दस ग्राम 30 रुपये लुढ़ककर 27,020 रुपये पर बंद हुआ।

सीमा शुल्क निर्धारित करने के लिए टैरिफ वैल्यू ही आधार मूल्य होता है। पिछले सप्ताह तक सोने का टैरिफ वैल्यू 466 डॉलर प्रति दस ग्राम और चांदी का 761 डॉलर प्रति किलो था।

आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है।

हालांकि, सरकार ने विभिन्न तरह के वनस्पति तेलों, पीतल स्क्रैप और खसखस के आयात टैरिफ वैल्यू में कोई बदलाव नहीं किया है।

सरकार ने वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की घटती कीमतों के चलते टैरिफ वैल्यू में कटौती की है। सिंगापुर में सोने और चांदी के भाव क्रमश: 1,385 डॉलर प्रति औंस और 23 डॉलर प्रति औंस के नीचे चल रहे हैं।
विज्ञापन


देश में दुनिया के सबसे अधिक सोने के ग्राहक हैं। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार इस साल जनवरी-मार्च की अवधि के दौरान 215 टन सोने का आयात होने का अनुमान है। आने वाले महीनों में देश में सोने की मांग में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed