फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government eyeing facebook support for governence

गवर्नेस में फेसबुक के सहयोग पर सरकार की नजर

Thu, 03 Jul 2014 08:54 PM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक की सीओओ शैरिल सैंडबर्ग से मुलाकात के दौरान कहा है कि बेहतर गवर्नेंस और लोगों से सीधे जुडऩे में फेसबुक की अहम भूमिका हो सकती है। मोदी के अनुसार फेसबुक भारत में पर्यटन को भी बढ़ावा दे सकता है।सैंडबर्ग के साथ हुई मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा फेसबुक पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि फेसबुक सीओओ के साथ हुई बैठक काफी उपयोग रही है। भारत में फेसबुक के यूजर्स की तादाद को देखते हुए वह उसके लिए काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। प्रधानमंत्री ने इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के साल में स्वच्छता पर विशेष जोर देने में फेसबुक के सहयोग की संभावना पर भी बात की है। सैंडबर्ग ने इसके अलावा संचार और सूचना प्रौद्योगिकी रविशंकर प्रसाद से भी मुलाकात की। सैंडबर्ग से हुई मुलाकात के बारे में प्रसाद ने ट्विट करते हुए कहा है कि उन्होंने फेसबुक के भारतीय भाषाओं मेंं कंटेट देने से लेकर हेल्थकेयर, शिक्षा और रोजगार के अवसर पर भी चर्चा की है।

ट्विटर पर तीसरे नंबर पर पहुंचे मोदी

ट्विटर पर पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को तीसरे नंबर पर पहुंच गुए है। ट्विटर पर मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 50,87,980 पहुंच गई है। फॉलोअर्स की संख्या में मोदी ने इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट योदोयोनो को पीछे छोड़ा है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed