{"_id":"9c583f317e6f704fff257934ae4bbd03","slug":"government-dipartments-get-waiver-of-penalty-for-tds-returns","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों को 31 मार्च तक टीडीएस रिटर्न में छूट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सरकारी विभागों को 31 मार्च तक टीडीएस रिटर्न में छूट
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2014 02:32 PM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग ने सरकारी विभागों और कंपनियों को 31 मार्च तक टीडीएस या टीसीएस रिटर्न में देरी पर पेनल्टी से छूट देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हालांकि, निजी कंपनियों से भी इस तरह की छूट दिए जाने की मांग की जा रही है। लेकिन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सिर्फ सरकारी विभागों और कंपनियों को 31 मार्च तक वर्ष 2012-13 के दूसरे, तीसरे और चौथे तिमाही और वर्ष 2013-14 के पहले, दूसरे और तीसरे तिमाही के टीडीएस या टीसीएस स्टेटमेंट फाइल करने की छूट दी है।
इन पर कोई लेट फीस नहीं लगेगी, लेकिन जो विभाग पहले ही लेट फीस भर चुके हैं, उनकी फीस वापस नहीं की जाएगी। इसकी अलावा गलत रिटर्न भर जाने पर भी लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन