फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government close door on campus placemnet for psu bank

बैंकों में भर्ती के लिए सरकार ने बदले नियम

Thu, 14 Aug 2014 05:32 PM IST
Updated Thu, 14 Aug 2014 05:32 PM IST
विज्ञापन
government close door on campus placemnet for psu bank

एक तरफ जहां बैंकों में कर्मचारियों की संख्या घटती जा रही है। वहीं सरकार ने अब बैंकों के द्वारा की जाने वाली एक अलग तरह की भर्ती पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस के एक खबर के मुताबिक वित्त मंत्रालय ने अपने नए आदेश में बैंकों को सख्त हिदायत दी गई है कि कॉलेजों के जरिए होने वाली बैंकिंग भर्ती को बंद किया जाए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देश के कई सरकारी बैंक कैंपस प्लेसमेंट के जरिए हजारों लोगों को नियुक्त करते थे। अब बैंकों के इस तरह से प्लेसमेंट करने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजिब तरीके से की जाए भर्ती

government close door on campus placemnet for psu bank

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं देने वाले विभाग की तरफ से जारी सलाह के मुताबिक किसी भी सरकारी बैंक की तरफ से डायरेक्ट ‌कैंपस ‌प्लेसमेंट करना कानून के मुताबिक नहीं है।

वित्त मंत्रालय का मानना है कि सरकारी बैंकों में होने वाली भर्ती सीधे इंटरव्यू के माध्यम से नहीं बल्कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पसर्नल सेलेक्‍शन(आईबीपीएस) और अन्य माध्यामों की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के माध्यम से होना चाहिए।

बैंकों में स्टाफ की भारी कमी

government close door on campus placemnet for psu bank

पिछले कई सालों से निजी बैंकों की राह पर चलते हुए सरकारी बैंकों ने भी इंवे‌स्टमेंट बैंकिंग के लिए कैंपस प्लेसमेंट करना शुरू किया था।

मार्केटिंग और फाइनेंस क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्र जॉब सिक्युरिटी के चलते सरकारी बैंकों की तरफ रूख करते हैं। वित्त मंत्रालय के इस आदेश के बाद सरकारी बैंकों के सामने एक अजब सा संकट पैदा हो गया है।

बैंकों में योग्य स्टॉफ रिटायर हो चुका है। साथ ही बैंकों में कर्मचारियों की संख्या काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed