{"_id":"cbbe32559a0d47e6ea0c02d3fc67d096","slug":"google-report-about-online-shoping-in-india-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या खरीदती है महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग से?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
क्या खरीदती है महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग से?
राजीव कुमार/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Nov 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों का आंकड़ा वर्ष 2016 तक बढ़कर 10 करोड़ से ज्यादा हो जाएगा।
विज्ञापन
भारत में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों में 25 फीसदी महिलाएं शामिल हैं। भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार वर्ष 2016 तक 90,000 करोड़ रुपए का हो जाएगा।
भारत में महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करते समय मुख्यतः स्किनकेयर, ब्यूटी प्रोडक्ट, बेबी केयर और अपैरल के बारे में ज्यादा सर्च करती हैं।
वहीं पुरूष प्रमुख तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग समय मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के बारे में सर्च करते हैं। 50 फीसदी लोग ऑनलाइन शॉपिंग मोबाइल के जरिए करते हैं।