{"_id":"709309b6b83b96731f4073bd5f2dc4b3","slug":"goods-and-transport-rate-is-not-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 सालों में पहली बार हुआ ऐसा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
10 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में त्योहारी सीजन होने के बावजूद मानसून सीजन के लंबा खिंचने के कारण माल की आवक घटने से ट्रकों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई।
विज्ञापन
भारतीय परिवहन शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (आईएफटीआरटी) के सर्वेक्षण में कहा गया है कि करीब एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि नवंबर माह में त्योहारी सीजन होने के बावजूद ट्रकों की परिचालन गतिविधियां सुस्त रही हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि इस महीने त्योहारी मांग के बीच उपभोक्ता इस्तेमाल वाली वस्तुओं और उपहारों की ढुलाई में सितंबर माह की तुलना में पांच से सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जबकि सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाली सब्जियों प्याज, आलू और टमाटर की ढुलाई में 10 से 15 प्रतिशत की कमी देखी गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वर्ष सितंबर महीने में आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर मांग आने से ट्रकों के किराये में तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। फलों और सब्जियों की आसमान छूती कीमत ने भी उपभोक्ताओं के मनोबल को प्रभावित किया है। इस दौरान मांग में आई कमी ने ट्रकों के किरायों की हालत पतली कर दी है।
इस दौरान डालर के मुकाबले रुपये की कमजोर होती स्थिति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले छह से आठ सप्ताह तक कच्चे तेल की कीमतों की उछाल का असर भी ट्रक के किरायों पर पड़ा है। इस दौरान डीजल के दाम में तीन से चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में नौ टन माल के साथ दिल्ली-मुंबई-दिल्ली के एक चक्कर के लिए ट्रकों का किराया 54,000 रुपये था वहीं अक्टूबर माह में यह तीन प्रतिशत बढ़कर 55,600 रुपये हो गया और नवंबर में त्योहारी सीजन के बावजूद यह इसी स्तर पर टिका है।
रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर में ट्रक किराए में हुई बढ़ोतरी नवंबर में भी स्थिर बनी हुई है। इस दौरान दिल्ली-नागपुर-दिल्ली का किराया 50,700 था जबकि अक्टूबर में 52,200 रुपये हो गया।
दिल्ली-कोलकाता-दिल्ली का 53,800 रुपए से 56,000 रुपए, दिल्ली-गुवाहाटी-दिल्ली 92,000 रुपए से 95,500 रुपए, दिल्ली-हैदराबाद-दिल्ली 73,800 रुपए से 76,700 रुपये, दिल्ली-चेन्नई-दिल्ली के लिए 81,800 रुपए से 85,100 रुपए, दिल्ली-बंगलूरू-दिल्ली 81,300 से 84,500, दिल्ली-रांची-दिल्ली 52,200 रुपए से 54,300 रुपए, दिल्ली-रायपुर-दिल्ली 50,200 रुपए से 52,200 रुपए, दिल्ली-कांडला-दिल्ली 41,800 से 43,000 रुपए और दिल्ली-बिलासपुर-दिल्ली के लिए 51,300 रुपए से 52,800 रुपए रहा है।