फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   good news then increase the salary of 50 million employes

फिर बढ़ेगी 50 लाख कर्मचारियों की सैलरी

Wed, 26 Feb 2014 01:50 PM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
good news then increase the salary of 50 million employes

केंद्रीय मंत्रिमंडल इस सप्ताह सातवें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी दे सकता है। सरकार ने करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए आयोग का गठन किया है।

विज्ञापन


अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले सरकार इस मामले को सुलझा लेना चाहती है। इस बारे में कैबिनेट की आगामी बैठक में फैसला लिया जाएगा। इस आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके माथुर कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस आधार पर बढ़ेगी सैलरी?

good news then increase the salary of 50 million employes

चुनावी मौसम में केंद्र सरकार अपने कर्मियों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। चुनाव से ठीक पहले सरकार की योजना अपने 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता (डीए) 10 फीसदी बढ़ाने की है।

इस 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ ही केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता सौ तक पहुंच जाएगा। सरकार अब बस 28 फरवरी को आने वाले ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (एआईसीपीआईआईडब्ल्यू) की बीते साल दिसंबर के संशोधित डाटा का इंतजार है। बढ़ा हुई भत्ता 1 जनवरी से ही लागू माना जाएगा।

विज्ञापन

कर्मचारियों को मिलेगा इसका लाभ?

good news then increase the salary of 50 million employes

यूनियन के अध्यक्ष केकेएन कुट्टी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के मद्देनजर इससे जुड़े भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। मगर इसके साथ ही अब वेतन में संशोधन करने और डीए को मूल वेतन में मिला दिया जाना चाहिए।

ऐसा 7वें वेतन आयोग के गठन से ही मुमकिन है। अब तक डीए 50 फीसदी के ऊपर जाने पर मूल वेतन में मिलाया जाता रहा है। ऐसा करने से कर्मचारियों को कई और भत्ते मूल वेतन के आधार पर मिलते हैं।

विज्ञापन

चुनाव से पहले लुभाने का खेल

good news then increase the salary of 50 million employes

केंद्र सरकार ने बीते साल सितंबर महीने में ही केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 80 फीसदी से बढ़ा कर 90 फीसदी कर दिया था। तब इस बढ़ोत्तरी को बीते एक जुलाई से प्रभावी बनाया गया था। उधर, चुनाव को देखते हुए केंद्रीय कर्मियों से जुड़े संगठनों ने कुछ और लाभ हासिल करने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed