फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   good news for those taking education loan, will forgive all the interest?

एजुकेशन लोन पर नहीं लगेगा ब्याज!

Thu, 06 Mar 2014 06:20 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
good news for those taking education loan, will forgive all the interest?

चुनाव से पहले वित्त मंत्री के रूप में पी. चिदंबरम युवाओं को लुभाने की अंतिम कवायद कर रहे हैं। अंतरिम बजट में एजूकेशन लोन पर ब्याज माफी की घोषणा पर अप्रैल से अमल शुरू हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए 2,623 करोड़ रुपये केनरा बैंक को दे दिए हैं। स्कीम के तहत 31 मार्च 2009 के पहले एजूकेशन लोन ले चुके विद्यार्थियों पर 31 दिसंबर 2013 तक बनने वाले ब्याज का भुगतान सरकार करेगी।

विज्ञापन

इतने समय का लोन होगा माफ?

good news for those taking education loan, will forgive all the interest?

वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुधवार को इस संबंध में जानकारी दी कि ब्याज छूट की जानकारी पात्र विद्यार्थियों को बैंक अप्रैल से देना शुरू कर देंगे। ब्याज माफी की राशि देने की जिम्मेदारी केनरा बैंक को दी गई है। जिसके लिए 2,623 करोड़ रुपये बैंक को दे दिए गए हैं।

सभी बैंकों को पात्र विद्यार्थियों की जानकारी केनरा बैंक को देनी होगी। जिसके आधार पर अप्रैल से छात्र और छात्राओं को ब्याज माफी की सूचना मिलने लगेगी। स्कीम के तहत पात्र विद्यार्थियों पर 31 दिसंबर 2013 तक जो ब्याज अदायगी बनती है, वह सरकार बैंकों को चुकाएगी। जबकि एक जनवरी 2014 के बाद बनने वाला ब्याज अदायगी विद्यार्थियों को चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed