फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   good days come for gdp

त्योहारों के पहले जीडीपी ने दिखाए अच्छे दिन

Sat, 30 Aug 2014 08:45 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 08:45 AM IST
विज्ञापन
good days come for gdp

त्योहारों के ठीक पहले अर्थव्यवस्था ने तेजी से सुधार (रिवाइवल) के संकेत दिए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में सभी अनुमानों से कहीं ज्यादा 5.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इसका सीधा मतलब है कि आने वाले दिनों में अर्थव्यवस्था त्योहारों को देखते हुए कहीं तेजी से बढ़ सकती है। इससे उद्योगों और कारोबार जगत में तेजी आने के साथ नई नौकरियों के बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन


शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी संगठन द्वारा जारी आर्थिक विकास दर के आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष (2014-15) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी 5.7 फीसदी की दर से बढ़ी है। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी 4.7 फीसदी की दर से बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जीडीपी के आंकड़ों की पिछली नौ तिमाही से तुलना की जाए, तो भी वह इस अवधि में सबसे उच्चतम स्तर पर है। जीडीपी में बढ़ोतरी की प्रमुख वजह बिजली, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर मे तेजी रही है।

मौसम पर कृषि का पड़ा बुरा असर

good days come for gdp

हालांकि इस दौरान मौसम का असर कृषि क्षेत्र पर पड़ा है। कृषि संबंधी क्षेत्रों में इस साल 3.8 फीसदी की ग्रोथ रही है। यह पिछले साल की समान अवधि में 4.0 फीसदी के स्तर पर रही थी। अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने में मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर की हिस्सेदारी अच्छा संकेत है।

पहली तिमाही में मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र 1.2 फीसदी के नकारात्मक स्तर से बढ़कर 3.5 फीसदी की ग्रोथ पर पहुंच गया है। इसी तरह बिजली, गैस और जल आपूर्ति क्षेत्र 3.8 फीसदी की ग्रोथ से बढ़कर 10.2 फीसदी की ग्रोथ रेट पर पहुंच गया है।

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के तहत आने वाला कंस्ट्रक्शन क्षेत्र 1.1 फीसदी के मुकाबले 4.8 फीसदी की दर से बढ़ा है। खनन क्षेत्र भी 3.9 फीसदी की नकारात्मक ग्रोथ के मुकाबले 2.1 फीसदी बढ़ा है। इस अवधि में कम्युनिटी, सोशल और पर्सनल फाइनेंसिंग और रीयल एस्टेट आदि क्षेत्र में पिछले साल की तुलना में इस साल ग्रोथ कम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed