फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Goldman names 16 Indian origin persons as MD

गोल्डमैन सॉक्स ने भारतीय मूल के 16 लोगों को बनाया एमडी

Fri, 16 Nov 2012 07:43 PM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Fri, 16 Nov 2012 07:43 PM IST
विज्ञापन
Goldman names 16 Indian origin persons as MD

ग्लोबल स्तर पर वित्तीय सेवाएं देने वाली गोल्डमैन सॉक्स समूह ने भारतीय मूल के 16 लोगों सहित 266 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए प्रबंध निदेशक (एमडी) का ओहदा दिया है। इसके अलावा कंपनी ने भारतीय मूल के तीन लोगों को अपने पार्टनरों की सूची में भी शामिल किया है।

विज्ञापन


गोल्डमैन सॉक्स समूह ने शुक्रवार को अपने 70 साझेदारों (पार्टनर) एक सूची जारी की है, जिसमें भारतीय मूल के विवेक बंटवाल, अमोल नाइक और गौरव सेठ के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा समूह द्वारा पदोन्नत किए गए 266 लोगों की सूची में भारतीय मूल के 16 लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


इनमें निलेश बनर्जी, दिनकर भाटिया, मीरा भुट्टा, निखिल चोरारिया, पूजा गोयल, दिनेश गुप्ता, मानव गुप्ता, हरि मूर्ति, मितेश जे पारीख, नीता पटेल, समीर रल्हान, अक्षय साहनी, गुंजन समतानी, कुणाल शाह, अमित सिन्हा और मोनाली वोरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गोल्डमैन सॉक्स समूह हर साल अपने प्रबंध निदेशकों की सूची जारी करता है, जबकि पार्टनरों की सूची दो साल में एक बार जारी की जाती है। समूह में प्रबंध निदेशक का ओहदा पार्टनर से एक पद नीचे का होता है। समूह की कंपनियों के संचालन संबंधी निर्णयों में दोनों की ही भूमिका होती है।


प्रबंध निदेशक का मूल वेतन करीब पांच लाख डॉलर है, जबकि पार्टनर को करीब नौ लाख डॉलर का मूल वेतन दिया जाता है। इसके अलावा सीनियर मैनेजमेंट में शामिल इन दोनों ही पदों पर नियुक्त किए गए लोगों को आकर्षक बोनस व इनसेंटिव आदि भी दिए जाते हैं। दुनिया भर में इस समय गोल्डमैन सॉक्स समूह के कुल 32,600 कर्मचारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed