फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold worth over rs 50 lakh seized at igi

एयरपोर्ट पर पकड़ा 50 लाख से अधिक का सोना

Mon, 10 Jun 2013 09:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 10 Jun 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
gold worth over rs 50 lakh seized at igi

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो अलग-अलग मामलों में कस्टम अधिकारियों ने 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना जब्त किया है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय द्वारा गत 5 जून को सोने पर आयात शुल्क 2 फीसदी बढ़ाकर 8 फीसदी किए जाने के बाद सोने की तस्करी का यह पहला बड़ा मामला सामने आया है।

एक कस्टम अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक निवासी अब्दुल रहीम बादशाह पटेल (47) को करीब दो किलो सोने की ज्वेलरी की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई ज्वेलरी की कीमत देश में 38 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


आयुक्त, सीमा शुल्क नीता लाल बुटालिया ने बताया कि रविवार को दुबई से यहां पहुंचे बादशाह पटेल पर कस्टम अधिकारियों की नजर थी। उसकी और उसके सामान की तलाशी लेने पर 1.9 किलो सोने की ज्वेलरी मिली। पटेल को गिरफ्तार कर ज्वेलरी जब्त कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में 448 ग्राम के सोने के चार छड़ें इंटरनेशनल ट्रांसफर चेक-इन एरिया में पीले कागज में लिपटी हुई मिलीं। सोने की इन छड़ों पर किसी ने दावा नहीं किया। इन्हें भी कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed