{"_id":"549291f4-a653-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-will-come-down-waiting-to-buy","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या सोना और आएगा नीचे या यही वक्त है खरीदने का?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
क्या सोना और आएगा नीचे या यही वक्त है खरीदने का?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 16 Apr 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोना और चांदी के धराशाई होने के बाद अचानक खुदरा निवेशकों के सामने सबसे पहला सवाल यहीं आता है कि क्या सोना और चांदी खरीदने का सही वक्त आ गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोना 25,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले डेढ़ महीने में सोना का यह सबसे न्यूनतम स्तर है।
इस पर आर्थिक विश्लेषकों का कहना है कि निवेश के लिए फिलहाल थोड़ा रुकने की जरूरत है। जब बाजार थम जाए तब खरीदारी करनी चाहिए।
सोने में गिरावट का सिलसिला बरकरार
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सोना 750 रुपये गिरकर 27,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी में भी 2100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 15 महीने में सोने का यह न्यूनतम स्तर था।
विज्ञापन
एंजल ब्रोकिंग के एसोसिएट डायरेक्टर (कमोडिटीज) नवीन माथुर की राय में सोना करीब 26,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 44-45,000 रुपये किलो के आसपास रुकना चाहिए। एक सप्ताह के भीतर बाजार सेटल कर जाएगा।
विज्ञापन
लंबी अवधि के लिए करें निवेश
बाजार में करीब एक साल तक बहुत तेजी की गुंजाइश नहीं दिखती और यह कमोबेश इसी दायरे में घूमते रहेगा। अगर कोई इन स्तरों पर लंबी अवधि यानी तीन से पांच साल के लिए निवेश करता है, तो कोई आगे लाभ होना चाहिए।
अगला सवाल आता है कि क्या सोना और चांदी का बुल फेज खत्म हो गया है और निवेशकों को मंदी के लिए तैयार रहना चाहिए। 1980 से लेकर 1999 तक सोने में मंदी का समय रहा यानी यह बेयर फेज में रहा। इस बारे में अभी विश्लेषकों में आम राय नहीं है।
आलोक अग्रवाल की राय में फिलहाल यह कहना कि बाजार बेयर फेज में आ गया है, जल्दबाजी होगी। दूसरा इस पर भी कोई आम राय नहीं है कि बेयर फेज की अवधि क्या होगी।
रेलिगेयर रिटेल ब्रोकिंग की विशेषज्ञ सुगंधा सचदेव की राय में एमसीएक्स में 24,500 के आसपास खरीदारी की मांग निकल कर आएगी। खास तौर पर एशियाई बाजारों में ठोस सोने की खरीदारी में तेजी आएगी।
क्यों गिर रही हैं कीमतें
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट जारी रहने की वजह घरेलू बाजार से ज्यादा विदेशी बाजार में हुए बदलाव हैं। सोमवार को विदेशी बाजार में सोने की कीमतों में 70 डॉलर प्रति औंस की कमी आई है।
एजेंल ब्रोकिंग के एसोसिएट डायरेक्टर नवीन माथुर के अनुसार साइप्रस द्वारा बेल आउट पैकेज के लिए अपने पास रिजर्व सोने की बिक्री करने की बात सामने आने और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पिछले छह से सात महीने में सुधार को देखते हुए कीमतों में कमी आ रही है।
इसके अलावा गोल्ड मैन सैक्स सहित दूसरे विश्लेषकों द्वारा सोने को बेचने की सलाह ने भी कीमतों में गिरावट लाई है। यहीं नहीं अमेरिकी गोल्ड ईटीएफ द्वारा होल्डिंग कम करने से भी कीमतों में गिरावट आई है।
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट
तारीख ---------- सोना ---------- चांदी
8 जनवरी, 2013 ---------- 31,870 ---------- 58,000
23 जनवरी, 2013 ---------- 31,185 ---------- 59,750
28 मार्च, 2013 ---------- 30,925 ---------- 54,300
1 अप्रैल, 2013 ---------- 30,200 ---------- 53,500
2 अप्रैल, 2013 ---------- 30,100 ---------- 53,200
10 अप्रैल, 2013 ---------- 29,975 ---------- 53,150
12 अप्रैल, 2013 ---------- 29,600 ---------- 52,600
15 अप्रैल, 2013 ---------- 27,600 ---------- 48,000
(कीमत - सोना-रुपये प्रति 10 ग्राम/चांदी-रुपये प्रति किलो)