{"_id":"17ff90a067bfda546ea869eb212fc882","slug":"gold-upd-by-rs-60-silver-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना 60 रुपये मजबूत, चांदी फिसली ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना 60 रुपये मजबूत, चांदी फिसली
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 23 Jun 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
ज्वेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने से घरेलू सराफा में सोना 60 रुपये मजबूत होकर 28,785 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग में नरमी के चलते चांदी के भाव 100 रुपये घटकर 44,800 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
विज्ञापन
कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन की मांग के चलते ज्वेलर्स की तरफ से खरीदारी बढ़ने से सोना मजबूत हुआ। हालांकि, विदेशी बाजारों में नरमी रही।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। जबकि, चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन