फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold up rs 415, silver by rs 905 as re slumps to new lows

सोना उछला, चांदी की चमक भी बढ़ी

Tue, 11 Jun 2013 09:45 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 11 Jun 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
gold up rs 415, silver by rs 905 as re slumps to new lows

रुपये की गिरावट से आयात महंगा होने की चिंताओं के बीच कारोबारियों द्वारा तगड़ी खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी बढ़त हुई।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में सोना 415 रुपये महंगा होकर 28,515 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी भी 905 रुपये की तेजी लेकर 44,690 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। औद्योगिक व सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि रुपये की कमजोरी से सोने का आयात महंगा हो जाएगा, जिससे इसकी खुदरा कीमतें बढ़ जाएंगी। भारत अपनी जरूरत का सोना लगभग आयात करता है। दूसरी ओर, शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशक पैसा इक्विटी से निकालकर बुलियन मार्केट में लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 415 रुपये की मजबूती आई और भाव क्रमश: 28,515 रुपये और 28,315 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। सोने की आठग्रामी गिन्नी 200 रुपये ऊपर 25,400 रुपये प्रति हो गई। चांदी में भी तेजी का रुझान रहा।


चांदी हाजिर 905 रुपये बढ़कर 44,690 रुपये प्रति किलो हो गई। साप्ताहिक आपूर्ति चांदी वायदा 870 रुपये बढ़कर 44,040 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी सिक्कों में 2,000 रुपये की जोरदार उछाल देखी गई और चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed