फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold up rs 100, silver by rs 185 on low level buying, asian cues

सोने में फिर उछाल, पहुंचा 28 हजार के पार

Mon, 10 Jun 2013 09:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 10 Jun 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
gold up rs 100, silver by rs 185 on low level buying, asian cues

एशियाई बाजारों में मजबूती के बीच निचले भाव पर खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रिकवरी हुई।

विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोना 100 रुपये बढ़कर 28,100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। चांदी 185 रुपये की तेजी लेकर 43,785 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

कारोबारियों का कहना है कि निचले भाव पर थोक व्यापारियों और खुदरा ग्राहकों की खरीदारी से सराफे में सेंटीमेंट मजबूत हुआ।

चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के पूर्वानुमान के बाद एशियाई बाजारों में निवेशकों ने सोने की मांग की। सिंगापुर में सोना 0.4 फीसदी बढ़कर 1,388.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर 21.81 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।


घरेलू बाजार में, सोने-चांदी के हाजिर भाव में तेजी के बावजूद आठग्रामी गिन्नी 24,200 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की गिरावट रही। चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed