फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold up by rs 245 on stockists support, firm global trend

सोना हुआ मजबूत, 245 रुपये की तेजी

Tue, 04 Jun 2013 09:40 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 04 Jun 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
gold up by rs 245 on stockists support, firm global trend

विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच थोक कारोबारियों द्वारा खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 245 रुपये मजबूत होकर 27,670 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

विज्ञापन


औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की मांग से चांदी भी 300 रुपये उछलकर 44,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सिंगापुर में सोने के भाव 0.3 फीसदी बढ़कर 1,415.15 डॉलर प्रति औंस पर रहे, जो गत 20 मई के बाद इसका उच्च स्तर है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि सोने में आई तेजी पूरी तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार के मजबूत रुझानों के चलते है। अमेरिकी फेडरल के राहत पैकेज पर व्याप्त चिंताओं और डॉलर के कमजोर होने से निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया है।
विज्ञापन


निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए नरम पड़ रहे शेयर बाजारों से पूंजी निकालकर बुलियन में निवेश किया। घरेलू सराफा बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक 245 रुपये टूटकर क्रमश: 27,670 रुपये और 27,470 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की आठ ग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये की बढ़त के साथ 24,100 रुपये प्रति पर पहुंच गई। चांदी हाजिर 300 रुपये ऊपर 44,800 रुपये प्रति किलो हो गई।

चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 380 रुपये बढ़कर 44,120 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया। चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 77,000 और बिकवाली 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed