{"_id":"d5f5a9e2ac0775d98c1cdcd9847af69f","slug":"gold-to-cost-rs-31-000-by-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के अंत तक 31 हजार पर बना रहेगा सोना!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
साल के अंत तक 31 हजार पर बना रहेगा सोना!
मुंबई/एजेंसी
Updated Sun, 18 Aug 2013 06:28 PM IST
विज्ञापन
सोने की कीमतें साल के अंत तक 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास बनी रह सकती हैं। वहीं, सोने के आयात पर सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद चालू वर्ष में इसकी मांग 860 टन रह सकती है।
विज्ञापन
एंजल ब्रोकिंग के कमोडिटी हेड नवीन माथुर का कहना है कि कमजोर रुपये और अधिक शुल्क से सोने की आयात लागत ऊंची बनी रह सकती है।
दिसंबर तक सोने के भाव 30,500 से 31,000 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच रह सकते हैं। यदि सरकार सोने के आयात पर सख्ती और बढ़ाती है, तो इसका असर सप्लाई पर पड़ेगा और कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
वैश्विक परिदृश्य की बात करें, तो अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार की खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में नरमी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में साल के अंत तक सोने का स्तर 1,375-1,400 डॉलर प्रति औंस रह सकता है। माथुर के मुताबिक, देश में इस साल सोने की मांग पिछले साल जितनी ही बने रहने की उम्मीद है।