{"_id":"04e88b76-cea9-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gold-to-be-costlier-after-hike-in-import-duty-wgc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ सकती है सोने की स्मगलिंग","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
बढ़ सकती है सोने की स्मगलिंग
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 06 Jun 2013 06:30 PM IST
विज्ञापन
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्लूजीसी) ने कहा है कि सोने पर आयात शुल्क बढ़ने से इसकी कीमतें बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
हालांकि, सरकार के इस फैसले से लंबे समय तक सोने की मांग को रोक पाना संभव नहीं होगा और आने वाले दिनों में बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इसकी स्मगलिंग बढ़ सकती है।
डब्लूजीसी इंडिया के प्रबंध निदेशक सोमासुंदरम पीआर का कहना है कि सोने पर आयात शुल्क 6 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी करना इसकी आपूर्ति को सीमित कर इसे महंगा करने का एक और कदम है।
विज्ञापन
भारत में सोने की मांग लगभग आयात से ही पूरी की जाती है और आयात शुल्क में बढ़ोतरी से यह खुदरा ग्राहकों के लिए और महंगा हो जाएगा।
सरकार के इस कदम से लंबे समय तक खुदरा मांग को पूरा करने के लिए आपूर्ति को प्रतिबंधित नहीं किया जा सकेगा। वहीं, बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अनाधिकृत चैनलों (स्मगलिंग के जरिए) से सोने की आपूर्ति बढ़ सकती है।
विज्ञापन