फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold suffers second biggest fall this year

सस्ता हुआ सोना, साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट

Wed, 15 May 2013 10:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 15 May 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
gold suffers second biggest fall this year

सोने की कीमतों में बुधवार को साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली।

विज्ञापन


दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 600 रुपये लुढ़क कर 27,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे।

कीमतों में गिरावट की वजह ग्लोबल बाजार में नरमी का रुख रहा।

सोने की ही तरह चांदी भी बड़ी गिरावट का शिकार हुई और इसके भाव 800 रुपये लुढ़क कर 44,700 रुपये प्रति किलो पर आ गए।

कारोबारियों के मुताबिक ऊंची कीमतों पर स्टॉकिस्टों की मांग घटने और ग्लोबल बाजार में नरमी का रुख दिखने के चलते सोने में गिरावट दिखाई दे रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा बाजार में डॉलर के मजबूत होकर तीन सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंचने का नकारात्मक असर सोने की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

मंगलवार को 380 रुपये की बढ़त दर्ज करने के बाद ग्लोबल रुख के चलते बुधवार को सोना 600 रुपये नरम पड़ कर 27,300 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया।

घरेलू बाजार में चांदी सिक्कों के भाव 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली व 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली के स्तर पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed