{"_id":"c5548342-a848-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"gold-stocks-keep-jse-recovery-in-check","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना संभला, 250 की हुई रिकवरी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना संभला, 250 की हुई रिकवरी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 18 Apr 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक व घरेलू स्तर पर ताबड़तोड़ बिकवाली से पिछले चार दिनों से धराशाई हो रहा सोना बृहस्पतिवार को कुछ संभला। घरेलू सराफा बाजार में 20 माह के निचले स्तर से उबरते हुए सोने के भाव 250 रुपये की रिकवरी के साथ 26,600 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहे।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में लौटी तेजी और स्थानीय स्तर पर कारोबारियों की खरीदारी ने सोने को मजबूती दी। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोने में 3,250 रुपये की गिरावट आई थी।
विज्ञापन
घरेलू बाजार में सोने को मिली तेजी का असर चांदी पर नहीं दिखाई दिया। चांदी के भाव 300 रुपये कमजोर होकर 45,400 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं से मांग में नरमी बने रहने से चांदी रफ्तार नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन
निचले भाव पर खरीदारी से स्टाकिस्टों और खुदरा कारोबारियों से सोने की मांग में सुधार आया है। विदेशी सराफा बाजारों में भी रिकवरी के रुझान दिखाई दिए हैं।
सिंगापुर में सोने के भाव 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 1,381.55 डॉलर प्रति औंस पर रहे। गत 16 अप्रैल को भाव 1,327.95 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक आ गए, जो जनवरी 2011 के बाद का न्यूनतम स्तर था।
स्थानीय बाजार में सीमित कारोबार के बीच सोने की आठ ग्राम की गिन्नी 24 हजार रुपये प्रति पर टिकी रही। चांदी सिक्का भी लिवाली 74,000 और बिकवाली 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे। चांदी सिक्कों की मांग सीमित रही।