{"_id":"8dd1c554-c91f-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"gold-spurts-on-fresh-buying-driven-by-firming-global-trend","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चढ़ा सोना, पहुंचा 27 हजार के पार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
फिर चढ़ा सोना, पहुंचा 27 हजार के पार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 30 May 2013 05:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में मजबूती और कारोबारियों द्वारा खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोना 430 रुपये मजबूत होकर 27,480 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
औद्योगिक और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग आने से चांदी भी 660 रुपये उछल कर 44,600 रुपये प्रति किलो हो गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करीब हफ्ते भर के बाद सोने ने 1,400 डॉलर प्रति औंस का स्तर छुआ। सिंगापुर में सोना 1.3 फीसदी उछलकर 1,411.27 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी के भाव भी 0.5 फीसदी ऊपर 22.59 डॉलर प्रति औंस हो गए।
विज्ञापन
घरेलू सराफा बाजार में कारोबारियों की खरीदारी ने सोने को मजबूती दी। वैश्विक बाजारों में आई मजबूती का असर भी घरेलू बाजार की धारणा पर दिखाई दिया।
सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 430 रुपये की तेजी आई और भाव क्रमश: 27,480 रुपये और 27,280 रुपये प्रति दस ग्राम रहे।
सोने की आठ ग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये बढ़कर 23,800 रुपये प्रति हो गई। चांदी में भी तेजी का रुझान रहा। चांदी हाजिर 660 रुपये ऊपर 44,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
विज्ञापन
साप्ताहिक आपूर्ति चांदी वायदा 610 रुपये बढ़कर 43,820 रुपये प्रति किलो रहा। हालांकि चांदी के सिक्कों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।