{"_id":"bc982d8e6e1bb4b799d0bdef9430c7f8","slug":"gold-spurts-by-rs-565-on-two-month-top-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना उछल कर पहुंचा दो माह के टॉप पर","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना उछल कर पहुंचा दो माह के टॉप पर
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Sat, 17 Jan 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में तेजी के रुख के चलते घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को तगड़ा उछाल आया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 565 रुपये उछल कर 27,885 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह इसका दो माह का सबसे ऊंचा स्तर है।
विज्ञापन
सोने के साथ ही चांदी के भाव भी 620 रुपये की मजबूती के साथ 37,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। सोने की अठग्रामी गिन्नी की कीमत 50 रुपये की बढ़त के साथ 23,900 रुपये पर रही।
विज्ञापन
चांदी सिक्के में भी एक हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई और भाव 62,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली और 63,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर रहे। न्यूयार्क में सोने की कीमत 33.50 डॉलर या 2.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,262.60 डॉलर प्रति औंस रही। चांदी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 16.96 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन