{"_id":"113f770c-4f67-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-snaps-3-day-rising-trend-down-rs-220-on-sluggish-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की तेजी के बाद पिघला सोना","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
तीन दिन की तेजी के बाद पिघला सोना
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 26 Dec 2012 07:48 PM IST
विज्ञापन
तीन दिनों की लगातार बढ़त के बाद सोने में गिरावट का रुख देखने को मिला। सोने के साथ-साथ चांदी में भी नरमी रही। दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 220 रुपये फिसल कर 31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। औद्योगिक मांग में कमी आने से चांदी के भाव 600 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 57,400 रुपये प्रति किलो रहे। विदेशी बाजारों में भी सोने में कमजोरी देखी गई। सिंगापुर में सोने के भाव 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,651.62 डॉलर प्रति औंस रहे।
विज्ञापन
कारोबारियों का बताना है कि मौजूदा कीमतों पर सोने-चांदी की मांग में कमजोरी के बीच निवेशक अपना पैसा सराफे से निकाल कर मजबूती की ओर बढ़ रहे शेयर बाजार में लगा रहे हैं। इसके चलते दोनों कीमती धातुओं में नरमी का रुख बना हुआ है। हालांकि सोने में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में सोने की गिन्नी के भाव 25,450 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। इसी तरह चांदी किक्के के भाव भी लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बने रहे।
विज्ञापन