{"_id":"950111a2-be27-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"gold-slumps-by-rs-500-to-hit-1-month-low-at-rs-26-800","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना खरीदने वालों की 'चांदी', 500 रुपये और गिरा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना खरीदने वालों की 'चांदी', 500 रुपये और गिरा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 16 May 2013 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने में गिरावट का सिलसिला जारी रहने के चलते घरेलू बाजार में इसकी कीमतें एक माह के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोने का भाव 500 रुपये की गिरावट के साथ 26,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।
एक दिन पहले बुधवार को सोने का भाव इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट के साथ 600 रुपये फिसल कर 27,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था, जोकि 17 अप्रैल के बाद का सबसे निचला स्तर रहा।
सोने के साथ ही चांदी भी मांग कमजोर पड़ने के चलते हजार रुपये का झटका खाकर 43,700 रुपये प्रति किलो पर आ गई। ग्लोबल बाजार में भी सोने में गिरावट का रुख देखने को मिला।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने का भाव 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 1,387.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। घरेलू बाजार में सोने की गिन्नी का भाव भी 300 रुपये गिरकर 23,700 प्रति आठ ग्राम पर रहे।
विज्ञापन
चांदी सिक्के में भी हजार रुपये की गिरावट रही और भाव 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा लिवाली व 75,000 रुपये प्रति सैकड़ा बिकवाली पर रहे।