फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold slumps by rs 380 silver by rs 2200 on heavy sell off

ग्लोबल दबाव में सोना-चांदी धराशाई

Fri, 04 Jan 2013 11:24 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 04 Jan 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
gold slumps by rs 380 silver by rs 2200 on heavy sell off

विदेशी बाजारों में सराफा धातुओं में आई तेज गिरावट का असर घरेलू सराफा बाजार पर भी पड़ा। स्थानीय सराफा बाजार में सोने के भाव 380 रुपये गिरकर 31,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग में आई कमी से चांदी में 2,200 रुपये की बड़ी गिरावट आई। चांदी के भाव 56,900 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने के लुढ़कने के बाद घरेलू बाजार में सेंटीमेंट कमजोर हो गया। सिंगापुर में सोने के भाव 24.40 डॉलर फिसलकर 1,639.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। गत 21 दिसंबर के बाद यह सोने का न्यूनतम स्तर है। वहीं, चांदी के भाव भी 2.5 फीसदी घटकर 29.42 डॉलर प्रति औंस रह गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, ऊंचे भाव पर मांग में गिरावट आने से कारोबारी धारणा भी कमजोर हो गई। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका के केंद्रीय बैंक की बैठक में ब्याज दरें संशोधित करने के बारे में चर्चा होने की खबरें आईं। जिसके चलते निवेशकों ने सोने के बजाय डॉलर की खरीदारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सराफा धातुओं के गोता खाने से घरेलू सराफा में भी इनके भाव में लगातार गिरावट बनी रही। पहले से ही मांग में कमी का सामना कर रहे स्थानीय बाजार के लिए ग्लोबल गिरावट बड़ा झटका साबित हुई। हालांकि, सोने-चांदी में इस गिरावट का थोक खरीदारों ने फायदा उठाया और उन्होंने आगामी त्योहारी एवं वैवाहिक सीजन के मद्देनजर स्टाक जमा करने की कोशिश की।


घरेलू सराफा बाजार में सराफा धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के भाव 380 रुपये की गिरावट लेकर 31,020 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। सोने की गिन्नी के भाव 50 रुपये घटकर 25,400 रुपये प्रति दर्ज किए गए। चांदी के भाव 2,200 लुढ़ककर 56,900 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गए। चांदी के सिक्कों में 3,000 रुपये प्रति सैकड़ा की गिरावट आई। चांदी सिक्का लिवाली के भाव 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed