फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold slips further from one week low

सोना लुढ़क कर आया 31 हजार से नीचे

Tue, 12 Feb 2013 11:27 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Feb 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
gold slips further from one week low

स्थानीय स्तर पर स्टाकिस्टों की भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोना 210 रुपये फिसलकर एक बार फिर 31 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे 30,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। विदेशी बाजारों में सोने के भाव में आई गिरावट से घरेलू बाजार में बिकवाली ने जोर पकड़ा।

विज्ञापन


चांदी ने भी मारा गोता
चांदी की कीमतों में भी 1,015 रुपये की तगड़ी गिरावट आई और यह 57,850 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में गिरावट आने के साथ ही घरेलू बाजार में कारोबारी सेंटीमेंट कमजोर हो गया। वैश्विक बाजार में डॉलर के मजबूत होने से सोने में कमजोरी आई और भाव करीब एक माह के निचले स्तर पर आ गिरे। सिंगापुर में सोना 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,642.60 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया। 4 जनवरी के बाद यह सोने का निचला स्तर है। एजेंसी
विज्ञापन


वहीं, चांदी 0.7 फीसदी कमजोर होकर 30.73 डॉलर प्रति औंस रह गई। इधर, वैश्विक दबाव के चलते घरेलू बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का रुख रहा। सीमित कारोबार के चलते सोने के सिक्के के भाव 25,350 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। जबकि, चांदी सिक्कों के भाव 2,000 रुपये प्रति सैकड़ा लुढ़क गए। चांदी सिक्का लिवाली 81,000 रुपये और बिकवाली 82,000 रुपये प्रति सैकड़ा दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed