{"_id":"412e27c2-4546-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-tumble-on-weak-demand-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना में 270 की बड़ी गिरावट ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना में 270 की बड़ी गिरावट
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमजोर वैश्विक रुझानों की बीच स्थानीय स्तर पर मांग में गिरावट से घरेलू सराफा बाजार में सोना 270 रुपये की बड़ी गिरावट लेकर 31,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। औद्योगिक मांग घटने से चांदी के भाव 800 रुपये फिसलकर 61,200 रुपये प्रति किलो रह गए।
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर दुकानदारों द्वारा मौजूदा वैवाहिक सीजन के समाप्त होने से पहले अपने स्टॉक खाली करने से कारोबारी रुझान सुस्त रहा। सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए। घरेलू बाजार में भाव अमूमन अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुझान से निर्धारित होते हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर में सोने के भाव 1 फीसदी गिरकर 1,694.35 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। सिंगापुर में 7 दिसंबर के बाद सोने का यह निचला स्तर है। चांदी के दाम भी 1.8 फीसदी लुढ़ककर 32.86 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए गए। इधर, घरेलू बाजार में आठ ग्राम वाले सोने के सिक्के के भाव 25,500 रुपये प्रति पर टिके रहे। चांदी के सिक्कों के भाव में भी बदलाव नहीं हआ। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 रुपये और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।
विज्ञापन