{"_id":"cf2971be-c794-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-tumble-on-stockists-selling-weak-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में बड़ी गिरावट, फिर पहुंचा 27 हजार के नीचे","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में बड़ी गिरावट, फिर पहुंचा 27 हजार के नीचे
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 28 May 2013 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में भाव घटने और कारोबारियों द्वारा बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सराफा बाजार में सोना 465 रुपये फिसलकर 27 हजार के नीचे 26,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मांग में गिरावट से चांदी के दाम 880 रुपये घटकर 44,000 रुपये प्रति किलो रह गए।
वैश्विक बाजारों में सोने में नरमी आई। सिंगापुर में सोने के भाव 0.6 फीसदी घटकर 1,386.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। चांदी भी 0.7 फीसदी फिसलकर 22.48 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।
विज्ञापन
इधर, घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये टूटकर 23,700 रुपये प्रति पर आ गई। चांदी सिक्का लिवाली 76,000 और बिकवाली 77,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
विज्ञापन