{"_id":"cecdbbca-dcd0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-tumble-on-stockists-selling-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिर रहे हैं सोने के दाम, खरीदने का गोल्डन चांस","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गिर रहे हैं सोने के दाम, खरीदने का गोल्डन चांस
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 24 Jun 2013 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजारों में नरमी के चलते थोक कारोबारियों द्वारा भारी बिकवाली से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
विज्ञापन
सराफा बाजार में सोना 320 रुपये उतरकर 27,320 रुपये प्रति दस ग्राम में बिका। वहीं, चांदी के भाव 800 रुपये घटकर 41,500 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज वापस लेने की अनुमान से वैश्विक बाजार में सोने में गिरावट का रुख बना हुआ है। सिंगापुर में सोने के भाव 1.4 फीसदी गिरकर 1,278.94 डॉलर प्रति औंस पर आ गए और चांदी 2.8 फीसदी कमजोर पड़कर 19.55 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज की गई।
स्थानीय स्तर पर शादी-ब्याह और त्योहारी मांग नहीं होने से भी सराफा बाजार में सुस्ती है। घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 320 रुपये की गिरावट रही और भाव क्रमश: 27,320 और 27,120 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।
विज्ञापन
सोने की आठग्रामी गिन्नी 50 रुपये नीचे 24,200 रुपये प्रति पर रही। इसी तरह का रुझान चांदी में भी रहा। चांदी हाजिर 800 रुपये सस्ती होकर 41,500 रुपये प्रति किलो में बिकी।
विज्ञापन
वहीं, चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा 700 रुपये नीचे 40,850 रुपये प्रति किलो पर बोला गया। हालांकि, चांदी सिक्का लिवाली 78,000 और बिकवाली 79,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।