सोने के भाव में 500 की गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक बाजार में गिरावट और स्थानीय स्तर पर मांग में कमी से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 500 रुपये लुढ़ककर 31,200 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए। चांदी 1,300 रुपये फिसलकर 60,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने के तीन माह से अधिक के निचले स्तर तक लुढ़क जाने के बाद स्थानीय स्तर पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया।
न्यूयार्क में सोने के भाव 27.20 डॉलर गिरकर 1,670.90 डॉलर प्रति औंस रह गए। चांदी के भाव 1.98 फीसदी घटकर 31.47 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए। इधर, स्थानीय सराफा बाजार में सोने की गिन्नी के भाव 50 रुपये घटकर 25,450 रुपये प्रति पर आ गए। चांदी सिक्के के भाव 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा गिर गए। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा रह गए।