फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold, silver slide on sluggish demand, weak global cues

सोने में मामूली नरमी, चांदी भी हुई सुस्त

Mon, 17 Jun 2013 07:02 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Mon, 17 Jun 2013 07:02 PM IST
विज्ञापन
gold, silver slide on sluggish demand, weak global cues

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्ती के बीच स्थानीय स्तर पर मांग घटने से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में गिरावट आई।

विज्ञापन


सराफा बाजार में सोना 50 रुपये घटकर 28,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी 250 रुपये सस्ती होकर 44,350 रुपये प्रति किलो में बिकी।

कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह का सीजन नहीं होने और कमजोर ग्लोबल रुझानों से सोने-चांदी के दाम कम हुए। लंदन में सोना 0.3 फीसदी गिरकर 1,386.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया और चांदी के भाव 0.5 फीसदी घटकर 21.97 डॉलर प्रति औंस रह गए।


घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट का असर गिन्नी और चांदी सिक्कों पर नहीं देखा गया। सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 100 रुपये मजबूत होकर 24,400 रुपये प्रति हो गई। वहीं, चांदी सिक्का लिवाली 79,000 रुपये और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed