{"_id":"e7f76dd8-ed62-11e2-b9db-001e671f54a0","slug":"gold-silver-recover-on-firm-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने-चांदी की कीमतों में उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 15 Jul 2013 08:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में तेजी के बल पर घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई। सोना 60 रुपये मजबूत होकर 27,310 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया।
विज्ञापन
वहीं, चांदी 320 रुपये महंगी होकर 41,730 रुपये प्रति किलो पर बिकी। इससे पहले, पिछले दो कारोबारी सत्रों में सोने-चांदी में गिरावट का रुझान था।
सिंगापुर में सोने के दाम 0.7 फीसदी बढ़कर 1,295.20 डॉलर प्रति औंस हो गए। घरेलू बाजार में सोने की आठ ग्रामी गिन्नी 50 रुपये बढ़कर 24,200 रुपये प्रति हो गई।
विज्ञापन
चांदी के सिक्कों में भी 1,000 रुपये की तेजी आई। चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।