सोना-चांदी दोनों हुए सस्ते, जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पीली धातु की कीमत में मामूली वृद्धि के बावजूद स्थानीय स्तर पर स्टाकिस्टों की बिकवाली के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए की दर्ज की गई है।
गिरावट के बाद सोने का मूल्य 29,300 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर आ गया। वहीं चांदी की कीमतों में 100 रुपए की गिरावट के साथ चांदी भी 43,400 रुपए प्रतिकिलो के स्तर पर पहुंच गई है।
15 दिनों में 3 फीसदी से ज्यादा गिरे दाम
लंदन से मिली जानकारी के अनुसार सोने में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। कारोबार के दौरान सोना 0.1 प्रतिशत चढकर 1294.94 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया है। इसके बावजूद यह माह पीली धातु के लिए उतार चढ़व भरा रहा।
मार्च के मध्य में छह महीने के उच्चतम स्तर को छूने के बावजूद इस महीने सोना लगभग तीन प्रतिशत गिर गया है।
100 डॉलर से ज्यादा लुढ़का सोना
महज पिछले 10 कारोबारी सत्र के दौरान ही यह 100 डॉलर से ज्यादा लुढ़क चुका है। अमेरिका सोना वायदा भी आज 2.20 डालर चढ़कर 1296.00 डॉलर प्रति औंस बोला गया। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में नरमी आ सकती है।
निवेशकों की नजर आज शिकागो में होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रमुख जेनेट येलेन के अभिभाषण पर भी होगी। इसमें यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि वह मार्च के तीसरे सप्ताह में ब्याज दर अधिक होने के अपने बयान पर कायम रहती हैं या नहीं। उसी बयान के बाद शेयर बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ था और सोने की कीमतों में गिरावट शुरू हुई थी।
इस दौरान चांदी भी एक प्रतिशत की चढ़कर 19.97 डालर प्रति औंस बोली गयी।