फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold silver prices rebound on weak rupee

रुपये में गिरावट से सोने-चांदी महंगे

Tue, 18 Jun 2013 07:47 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 18 Jun 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
gold silver prices rebound on weak rupee

रुपये में गिरावट के बीच कारोबारियों द्वारा खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़ गए।

विज्ञापन


सराफा बाजार में सोना 230 रुपये बढ़कर 28,480 रुपये प्रति दस ग्राम में बिका। चांदी के भाव 250 रुपये बढ़कर 44,600 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

कारोबारियों का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के चलते आयात महंगा हो गया, जिसके चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। थोक व्यापारियों और खुदरा ग्राहकों की मांग का भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर देखा गया।

घरेलू बाजार में सोना 99.9 और सोना 99.5 प्रत्येक में 230 रुपये की मजबूती आई और भाव क्रमश: 28,480 रुपये और 28,280 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।

पिछले दिवस सोने के भाव में 50 रुपये की नरमी आई थी। हालांकि, सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,400 रुपये प्रति पर स्थिर रही। चांदी हाजिर के भाव 250 रुपये बढ़कर 44,600 रुपये प्रति किलो हो गाए।
विज्ञापन


चांदी साप्ताहिक आपूर्ति वायदा के दाम 85 रुपये ऊपर 43,810 रुपये प्रति किलो पर रहे। चांदी सिक्कों में 1,000 रुपये की तेजी आई और चांदी सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed