{"_id":"349ee36a21fcdc50b757614c2d7f6ed2","slug":"gold-silver-prices-gain","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी की कीमतों में तेजी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोना-चांदी की कीमतों में तेजी
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 25 Jun 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर खरीदारी बढ़ने से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 85 रुपये मजबूत होकर 28,710 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
विज्ञापन
औद्योगिक मांग रहने से चांदी भी 100 रुपये बढ़कर 44,800 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। शादी-ब्याह के सीजन के चलते थोक कारोबारियों और ज्वेलर्स ने खरीदारी बढ़ा दी है। वहीं, न्यूयार्क में सोने के भाव 0.05 फीसदी ऊपर 1,319 डॉलर प्रति औंस बोले गए।
विज्ञापन
घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई तेजी का असर सिक्कों के भाव पर नहीं हुआ। सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर स्थिर रही।
चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। हालांकि, चांदी का साप्ताहिक आपूर्ति वायदा भाव 30 रुपये नीचे 44,200 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन